आज से दिल्ली से मुंबई के बीच नई राजधानी ट्रेन

आज से दिल्ली से मुंबई के बीच नई राजधानी ट्रेन

नई दिल्ली। दिल्ली से मायानगर मुंबई रेलगाड़ी से जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर रेलवे रेलयात्रियों की सुविधा के लिए हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (सीएसएमटी) तक नई राजधानी ट्रेन चलाने जा रहीं है। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी। इस ट्रेन से बड़ी संख्या में यात्रियों को लाभ मिलेगा। अब तक दिल्ली से मुंबई के बीच तीन राजधानी राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन हैं। जिसमें से ट्रेन संख्या 19019 तो मुंबई बांद्रा से हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के बीच हैं। वहीं, ट्रेन संख्या 19023 और 11057 नई दिल्ली से मुंबई सेंट्रल और मुंबई सीएसएमटी के बीच चलती है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार 19 जनवरी से ट्रेन संख्या 22221 मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से प्रत्येक बुधवार और शनिवार को दोपहर 02:50 बजे प्रस्थान करेगी। फिर अगले दिन सुबह करीब 10:20 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। 20 जनवरी से ट्रेन संख्या 22222 हजरत निजामुद्दीन से प्रत्येक गुरुवार और रविवार को शाम करीब 04:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन पूर्वाह्न करीब 11:55 बजे मुम्बई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पहुंचेगी।

इस ट्रेन में एक प्रथम वातानुकूलित, तीन वातानुकूलित 2 टीयर और आठ वातानुकूलित 3 टीयर के डिब्बें होंगे। रास्ते में यह ट्रेन आगरा छावनी, झांसी, भोपाल, जलगांव, नासिक रोड और कल्याण स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.