17वीं लोकसभा में पहली बार संसद पहुंची नुसरत जहां और प्रज्ञा ठाकुर को मोदी सरकार ने दी ये अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। PM मोदी सरकार में 17वीं लोकसभा के लिए संसद की स्थायी समितियों का गठन कर दिया गया है। संसद की कुल 24 स्थाई समितियों में से 13 की अध्यक्षता भाजपा को मिली है जबकि 4 की अध्यक्षता कांग्रेस के सांसद करेंगे।

पहली बार संसद पहुंची BJP सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और TMC सांसद नुसरत जहां को संसद में अहम जिम्मेदारी दी गई है। नुसरत जहां को जल संसाधन मामलों पर बनी संसदीय कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस कमेटी की अध्यक्षता भाजपा सांसद संजय जायसवाल करेंगे।

वहीं भोपाल से BJP सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रेलवे पर बनी कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस कमेटी में फारुक अब्दुल्ला भी रहेंगे। इस कमेटी की अध्यक्षता बीजेपी सांसद राधा मोहन सिंह करेंगे।

BJP के जयंत सिन्हा को वित्त समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि बीजद के पिनाकी मिश्रा और कांग्रेस के दिग्विजय सिंह को भी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया। इसके अलावा BJP पीपी चौधरी को विदेश मामले की समिति के अध्यक्ष के रुप में नियुक्त किया गया। कांग्रेस के पी चिदंबरम और सपा नेता जया बच्चा को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया।

कांग्रेस के शशि थरूर को इनफोर्मेशन टेक्नोलॉजी की समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। कांग्रेस के कार्ति चिदंबरम, भाजपा के सनी देओ, और टीएमसी की महुआ मोइत्रा भी सदस्य के रुप में नियुक्त किया गया। भाजपा के सत्यनारायण जटिया को मानव संसाधन विकास समति के अध्यक्ष के रुप में नियुक्त किया गया।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.