लोकसभा में राफेल सौदे पर बहस के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने फिर मारी आंख , जानिए…
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को फिर लोकसभा में राफेल जैसे गंभीर मुद्दे पर बहस के दौरान आंख मारते देखे गए हैं। लेकिन एक बार फिर सदन में उन्होंने अपने साथी नेताओं को आंख मारी, जो फोटो काफी वायरल हो रही है। राहुल गांधी लगातार राफेल को लेकर मुद्दा उठाती रही है लेकिन इस गंभीर विषय पर बहस के दौरान आंख मारने पर राजनीति गर्मा गई है।
इससे पहले लोकसभा में रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को राफेल विमान सौदे में भ्रष्टाचार के आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। रक्षामंत्री ने यह कहते हुए कांग्रेस पर पलटवार किया कि बोफोर्स सौदा एक घोटाला था, जबकि राफेल सौदा राष्ट्रहित में है, इसलिए नरेंद्र मोदी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। फ्रांस की विमान विनिर्माता कंपनी दसॉ के साथ हुए सौदे पर लोकसभा में बहस के दौरान करीब ढाई घंटे तक दिए जवाब में उन्होंने कहा कि बोफोर्स एक घोटाला था, लेकिन राफेल राष्ट्रहित में लिया गया फैसला था। राफेल से मोदी को नए भारत के निर्माण और भ्रष्टाचार मिटाने में मदद मिलेगी।
रक्षामंत्री ने कहा कि रक्षा सौदे और रक्षा में सौदे के बीच अंतर है। हमने राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रक्षा में सौदा किया। पहला राफेल जेट विमान इस साल सितंबर में आएगा और बाकी 35 विमान 2022 तक मिल जाएंगे।