लोकसभा में अमित शाह ने असदुद्दीन को लगाई फटकार,कहा सुनने की भी आदत डालो

लोकसभा में अमित शाह ने असदुद्दीन को लगाई फटकार,कहा सुनने की भी आदत डालो

नई दिल्ली। गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को डाटते हुए कहा कि सुनने की भी आदत डालो। यह मामला तबका है जब लोकसभा में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) को अधिक ताकत देने वाला संशोधन बिल पेश हुआ और इस पर चर्चा हो रही थी। इस दौरान मोदी सरकार की तरफ से भारतीय जनता पार्टी के सांसद सत्यपाल सिंह बोल रहे थे। इनके भाषण के दौरान AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी बीच में खड़े हुए और विरोध किया लेकिन इस बीच गृह मंत्री अमित शाह ने इस दौरान ओवैसी से कहा कि आपको सुनना ही पड़ेगा।

NIA संशोधित बिल पर जब सोमवार को लोकसभा में चर्चा शुरू हुई तो चर्चा के दौरान भाजपा सांसद ने सत्यपाल सिंह ने कहा कि आतंकवाद इसलिए फल-फूल रहा है क्योंकि हम उसे राजनीतिक चश्मे से देखते हैं जबकि हमें उससे मिलकर लड़ना चाहिए। मुंबई ने आतंकवाद को खूब झेला है क्योंकि वहां भी इसे राजनीतिक आईने में देखा गया।

भाजपा सांसद सिंह ने कहा कि हैदराबाद धमाकों में जब पुलिस ने कुछ अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले संदिग्धों को पकड़ा तो सीधे मुख्यमंत्री ने कमिश्नर से कहा कि ऐसा मत कीजिए वरना आपकी नौकरी चली जाएगी।

भाजपा सांसद के इस बयान पर हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने आपत्ति जताते हुए बोलना शुरू ही किया था कि गृह मंत्री अमित शाह खड़े हो गए। उन्होंने कहा कि ओवैसी साहब सुनने की भी ताकत रखिए, जब ए.राजा बोल रहे थे तब आप क्यों नहीं खड़े हुए, ऐसे नहीं चलेगा, सुनना भी पड़ेगा. इसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया।

इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दोनों सदस्य जब बोल रहे हैं तो किसी को बीच में नहीं बोलना चाहिए। उ ए. राजा और सत्यपाल सिंह के अलग-अलग बिन्दु हैं और मैं किसी को डरा नहीं रहा हूं यह बात आपके जहन में है तो क्या किया जा सकता है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.