नवजोत सिंह सिद्धू का मंत्री पद से इस्तीफा, ट्वीट कर दी जानकारी

नवजोत सिंह सिद्धू का मंत्री पद से इस्तीफा, ट्वीट कर दी जानकारी

अमतृसर। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने त्याग पत्र की प्रति ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने अपना इस्तीफा लिखा है। यह पत्र कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 10 जून 2019 को लिखा गया है। सिद्धू ने अपने इस्तीफे का एक महीने बाद खुलासा किया है। सिद्धू ने ट्वीट कर आगे कहा कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री को भी अपना इस्तीफा भेजेंगे।

ज्ञात हो कि सिद्धू का पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह के साथ लगातार गतिरोध बना हुआ था। पंजाब कैबिनेट के फेरबदल में महत्वपूर्ण विभाग छिनने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने लगभग डेढ़ महीने बाद भी अपने नए मंत्रालय का कार्यभार नहीं संभाला था। छह जून को सिद्धू से स्थानीय प्रशासन और पर्यटन तथा संस्कृति विभागों का प्रभार छीन लिया था और उन्हें बिजली तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का कार्यभार सौंपा था।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.