बलरामपुर में कई एकड़ जंगल जलकर खाक

बलरामपुर में कई एकड़ जंगल जलकर खाक

बलरामपुर। महावीरगंज वन परिक्षेत्र अंतर्गत क्षेत्र अंतर्गत जंगलों में लगातार आग लगने की घटना हो रही है। इस तरह की लगातार आगजनी की घटना से वन अमला संदेह के घेरे में है। महावीर गंज पुलिस चौकी के समीप लगे प्लांटेशन में वन विभाग द्वारा लाखों रुपया खर्च करके सागौन, आंवला, बहेरा इत्यादि प्रजाति का पौधा रोपण किया गया था जिसमें आग लगने से कई एकड़ जंगल जलकर खाक हो गया।

हाल ही में गम्हरिया मोड़ के पास भी प्लांटेशन में आग लगने से कई एकड़ जंगल जलकर खाक हो गया था। जिससे शासन के लाखों रुपये ले लगाए गए प्लांट टेंसन आग के साथ खाक में मिल गए। लगातार जंगलों में आग लगना वन विभाग की कार्यशैली को संदेह के घेरे में लाता है। आग लगने की प्रक्रिया तब तेज हो गई जब से शासन द्वारा वन भूमि पट्टा देने की क्यावत तेज की गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त भूमि का भू-माफियाओं द्वारा पट्टा करा लिया गया है जिसे कब्जा करने के उद्देश्य से लगातार जंगलों में आग लगाया जा रहा है। लगातार जंगलों में आग लगने के बावजूद भी वन विभाग के द्वारा कोई ठोस पहल नहीं किया जा रहा है। लगातार व आग लगने के बावजूद भी वन विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई ना किया जाना वन विभाग के मिलीभगत होने का संदेह जताया जा रहा है। इस मामले पर वन मंडल अधिकारी विवेकानंद झा ने बताया कि आग लगने की वजह गर्मी हो सकता है लेकिन जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.