बेटी ने माँ की अर्थी को दी मुखाग्नि
रायपुर। बेटी आज बेटे से कही कम नहीं हैं समाज भी अब स्वीकारने लगा है और बेटियां में इस धर्मको निभाने लगी हैं। दलदल सिवनी निवासी कुंती परगनिहा का निधन हो गया। कुन्ती परगनिहा का कोई भी पुत्र नही था, उनकी तीन बेटियां ही थी जिनमे से दो पूजा और अर्चना की शादी हो गई हैं, तीसरी बेटी नेहा परगनिहा है। नेहा ने ही अपनी को मुखाग्नि दी।
