कोरबा से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत जीती
कोरबा। छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने पहली जीत दर्ज कराई है। कोरबा सीट पर काफी उतार-चढ़ाव के बीच कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने भाजपा प्रत्याशी ज्योतिनंद दुबे को लगभग 27 हजार 500 वोटों से पराजित किया है। गौरतलब है कि इस सीट पर उनके पति डा. चरणदास महंत भी सांसद रह चुके है।
