सुकमा में दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
सुकमा। सुकमा में सीआरपीएफ 74 वीं वाहिनी को कामयाबी मिली है। यहां दो नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। दोनों ने 74 वीं वाहिनी कमांडेन्ट प्रवीण सिंह के समक्ष सरेंडर किया है। बताया जा रहा है कि पोलमपल्ली व कोर्रापाड इलाके में ये सक्रिय थे। मामला दोरनापाल थानाक्षेत्र का बताया जा रहा है। शासन की नीतियों से प्रभावित होकर हाल के समय में कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।