भाजपा के विश्वास पर एक्जिट पोल की मुहर- रमन
रायपुर। एग्जिट पोल में भाजपा को भारी बहुमत मिलने का अनुमान व्यक्त किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा है कि यह भाजपा के विश्वास पर एग्जिट पोल की मुहर है। देश की जनता ने मोदी जी के नेतृत्व में देश की सरकार चुनना तय किया है। इसकी उम्मीद और भरोसा हमें पहले से ही रहा है और सभी एग्जिट पोल में भाजपा को 300 प्लस सीटें मिलने का अनुमान यह स्पष्ट कर रहा है कि देश की जनता ने तमाम तरह के चुनावी लालच को ठुकरा कर देश के हित में मोदी जी के नेतृत्व में फिर से भाजपा नीत एनडीए सरकार के पक्ष में जनादेश दिया है।