सीडी कांड के शिकायतकर्ता प्रकाश बजाज गिरफ्तार

सीडी कांड के शिकायतकर्ता प्रकाश बजाज गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में रविवार को बड़ी खबर निकल कर आ रही है कि अश्लील सीडी कांड के प्रमुख शिकायतकर्ता रहे प्रकाश बजाज को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइन पुलिस ने धारा 506, 354 के तहत उसे गिरफ्तार किया है। एक महिला ने छेडछाड़ का आरोप लगाया है। महिला ने शिकायत में कहा है कि मना करने पर बजाज उसे जान से मारने की धमकी देता था। मकान की खरीदी-बिक्री का मामला भी महिला और बजाज के बीच विवाद का कारण है। गौरतलब है कि पिछले शासनकाल के एक कद्दावर मंत्री की फर्जी अश्लील सीडी कांड ने बवाल मचाया था। तब प्रकाश बजाज प्रमुख शिकायकर्ता के रुप में सामने आए थे। एसएसपी शेख आरिफ ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.