5 लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण
दंतेवाड़ा। पुलिस ने एक महिला नक्सली के सरेंडर करने का दावा किया है. महिला नक्सली पर पुलिस ने 5 लाख का इनाम बताया है. महिला नक्सली पर कई संगीन वारदातों में शामिल होने का भी आरोप पुलिस ने लगाया है. पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के समक्ष नक्सली ने सरेंडर किया है. पुलिस ने महिला नक्सली का नाम केरलापाल एरिया कमेटी सदस्य नंदे उर्फ लाली बताया है.