बस्तर में गरज-चमक के साथ बारिश
जगदलपुर। बस्तर में शनिवार दोपहर से ही आसमान में बादल घिर आए और कुछ ही देर में गरज-चमक के साथ बारिश होने लगी। फिलहाल बारिश जारी है। इस बारिश से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से कुछ देर के लिए राहत मिलेगी। कल मौसम विभाग ने बारिश होने का पूर्वानुमान भी जारी किया था।
