दुष्कर्म करने वाले सौतेले पिता सहित मां गिरफ्तार

दुष्कर्म करने वाले सौतेले पिता सहित मां गिरफ्तार

रायपुर। माना बस्ती में सौतेले पिता द्वारा मासूम से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। मासूम बच्ची की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता सहित मां को गिरफ्तार किया है। शासकीय बालिका गृह खम्हारडीह की अधीक्षिका रत्ना दुबे ने थाने में शिकायत की कि उसे एक 10 वर्षीया मासूम बच्ची घूमते हुए मिली। जब बालिका गृह में लाकर काउंसिलिंग की गई तो बालिका ने बताया कि उसका सौतेला पिता सुनील शर्मा उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म करता है। इसकी जानकारी उसने अपनी मां को भी दी,लेकिन उसकी मां ने भी मामले को दबाकर रख दिया। उसका पिता लगातार उसको अपनी हवस का शिकार बना रहा था। इससे बालिका अपने घर से भाग निकली थी। अधीक्षिका की शिकायत पर माना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता सहित मां को गिरफ्तार कर लिया है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.