6 नक्सली गिरफ्तार
दंतेवाड़ा। नक्सल विरोधी अभियान के तहत अरनपुर थाना एवं डीआरजी दंतेवाड़ा की संयुक्त टीम ने नीलावाया क्षेत्र से 3 नक्सली और गीदम साप्ताहिक बाजार से 3 नक्सली को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नक्सली विगत कई वर्ष से नक्सली संगठन से जुड़कर नीलावाया, पोटाली, नहाड़ी ककाड़ी क्षेत्र में काम कर रहे थे। ये नक्सली 30 अक्टूबर को सुबह नीलावाया रोड में डीडी न्यूज की टीम एवं उनको सुरक्षा दे रहे पुलिस कर्मियों पर अंधाधुंध फायरिंग करने की घटना में शामिल थे। इसमें 3 पुलिस जवान और 1 मीडियाकर्मी शहीद हुए थे। एक अन्य मामले में गीदम थाना एवं डीआरजी दंतेवाड़ा की संयुक्त पुलिस बल द्वारा मुखबीर की सूचना पर गीदम साप्ताहिक बाजार से 3 नक्सलियों को गिरफ्तार किया। उक्त नक्सली 16 जनवरी को गीदम से छिंदनार जा रही यात्री बस को आग लगाने की घटना में शामिल थे। इसमें माओवादी जनताना सरकार अध्यक्ष फूलदार तामो के पैर पर गोली लगी थी।