चुनाव संग्राम का दूसरा चरण सम्पन्न, शाम 6 बजे तक 95 सीटों पर हुआ 61% मतदान
नई दिल्ली। देश की 95 लोकसभा सीटों पर मतदान का सिलसिला शुरु हो गया है। असम और पश्चिम बंगाल में सबसे तेज वोटिंग देखने को मिला है। बिहार में 2019 के दूसरे चरण के तहत पांच लोकसभा सीटों किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में दोपहर 6 बजे तक करीब 57.60 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, हाथरस, अमरोहा, नगीना, फतेहपुर सीकरी, मथुरा पर दोपहर 6 बजे तक 58.03 प्रतिशत मतदान हुआ है। महाराष्ट्र में 6 बजे तक 55.58 प्रतिशत रहा।
तमिलनाडु में 6 बजे तक वोट प्रतिशत 62.65 रहा। असम में 6 बजे तक 73.41 और छत्तीसगढ़ में 68.95 प्रतिशत लोगों ने अपने मतों का प्रयोग किया। वहीं ओडिशा में मतदान का प्रतिशत 57.81 रहा। पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 76.30 प्रतिशत मतदान हुआ। पहले 97 सीटों पर मतदान होना था, लेकिन हाल ही में आयोग द्वारा त्रिपुरा की पूर्वी त्रिपुरा और तमिलनाडु की वेल्लोर सीट पर मतदान स्थगित किये जाने के कारण गुरुवार को 11 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश की 95 सीटों पर मतदान हो रहा है।