भाजपा प्रदेश प्रभारी आज कोरबा दौरे पर

भाजपा प्रदेश प्रभारी आज कोरबा दौरे पर

रायपुर। भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री व छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. अनिल जैन 7 अप्रैल को प्रात: 10 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से मुड़ापारा हेलिपेड कोरबा जिला कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां 10.45 बजे कोरबा के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे मुड़ापारा कोरबा से प्रस्थान कर 2.40 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे। संध्या कालीन बैठक एवं रात्रि विश्राम रायपुर में करेंगे।

8 अप्रैल को प्रात: 10 बजे प्रदेश भाजपा मुख्यालय रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा भाजपा जिला मुख्यालय महासमुंद प्रस्थान करेंगे। पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। 12.30 बजे महासमुंद से प्रस्थान कर 4 बजे भाजपा जिला मुख्यालय कांकेर पहुंचेंगे। जहां शाम 6 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम में बाग लेंगे। कार्यक्रम पश्चात श्री जैन रात्रि 9 बजे भाजपा मुख्यालय रायपुर पहुंचकर बैठक व रात्रि विश्राम करेंगे।

9 अप्रैल को प्रात: 10 बजे प्रदेश भाजपा मुख्यालय रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा जिला भाजपा मुख्यालय राजनांदगांव पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे से अपराह्न 3 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात शाम 5 बजे प्रदेश भाजपा मुख्यालय रायपुर में बैठक में में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम रायपुर में करेंगे।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.