फेमिना मिस इंडिया के लिए चयनित हुई छत्तीसगढ़ की 3 युवतियां

फेमिना मिस इंडिया के लिए चयनित हुई छत्तीसगढ़ की 3 युवतियां

रायपुर। ग्लैमर और फैशन के क्षेत्र में एफबीबी कलर्स विशेष पहचान बना चुकी है। फेमिना मिस इंडिया 2019, को-पावर्ड बाय सेफोरा और रजनीगंधा पर्ल्स, अपनी परंपरा को जारी रखने का वादा करता है, जो पूरे मनोयोग से नई पीढ़ी की ऐसी महिलाओं, जो भविष्य में देश का नेतृत्व और प्रतिनिधित्व करने की क्षमता रखती हैं, को सहयोग देने का लक्ष्य लेकर चलता है। अम्बुजा सिटी सेंटर मॉल, रायपुर में एफबीबी/बिग बाजार स्टोर में आयोजित किए गए छत्तीसगढ़ ऑडिशन में राज्य के विभिन्न हिस्सों से 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। ऑडिशन में जज के रूप में स्पंदना पल्ली एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2018, साहिल मग्गू प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर और रायपुर के एक उद्यमी ने जज किया।

अनिशा शर्मा नागपुर महाराष्ट्र से जो की है। फरहत फिरोजा बिलासपुर छत्तीसगढ़ एवं शिवानी जाधव राजधानी रायपुर की रहने वाली। छत्तीसगढ़ की टॉप 3 लड़कियां 23 अप्रैल को द वेस्टइन, कोलकाता में आयोजित होने वाले ईस्ट जोनल क्राउनिंग समारोह में जाएंगी, जो हॉस्पिटैलिटी और वेन्यू पार्टनर के रूप में शामिल हुआ है। ईस्ट जोन के सभी 5 राज्यों में से सबसे योग्य उम्मीदवार यानी मिस इंडिया छत्तीसगढ़, मिस इंडिया बिहार, मिस इंडिया पश्चिम बंगाल, मिस इंडिया उड़ीसा, मिस इंडिया झारखंड, के साथ ही असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम की राज्य विजेता 15 जून को मुंबई में होने जा रहे ग्रैंड फिनाले में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। पश्चिम क्षेत्र के लिए नेहा धूपिया इन लड़कियों का मार्गदर्शन करेंगी।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.