चेन्नई। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में खेले गए एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट (Asian Champions Trophy Final) के फाइनल में मलेशिया को 4-3 से हराकर खिताब जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने चौथी बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है।
We Are the Champions!🏆
Here's a glimpse of the unforgettable matches 💙🇮🇳 India 4-3 Malaysia 🇲🇾#HockeyIndia #IndiaKaGame #HACT2023@CMO_Odisha @CMOTamilnadu @asia_hockey @FIH_Hockey @IndiaSports @Media_SAI @sports_odisha pic.twitter.com/nosHqD3o6z
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 12, 2023
‼️ भारत ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड ‼️
"भारतीय हॉकी टीम" ने मलेशिया को 4-3 से हराकर चौथी बार जीती "एशियन चैम्पियनशिप" की 🏆 ट्रॉफी!#AsianChampionsTrophy pic.twitter.com/okJuM99aA5
— Harsh Vyas 🇮🇳 ( मोदी का परिवार ) (@Harsh2147) August 12, 2023
भारत के लिए जुगराज सिंह ने नौवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर, हरमनप्रीत सिंह ने 45वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर, गुरजंत सिंह ने 45वें मिनट में और आकाशदीप सिंह ने 56वें मिनट में गोल किया। भारतीय टीम हाफ टाइम तक 1-2 से पीछे थी। लेकिन दूसरे हाफ के दौरान मेजबान टीम ने एक मिनट के अंदर ही दो गोल दागकर स्कोर 3-3 से बराबरी पर ला दिया। चौथे क्वार्टर के अंदर भारतीय टीम ने फिर 4-3 की बढ़त भी बना ली। भारत के लिए चौथा गोल आकाशदीप सिंह ने किया।
चक दे इंडिया 🇮🇳🏑
एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी 2023 के फाइनल में शानदार जीत दर्ज कर खिताब हासिल करने पर भारतीय हॉकी टीम को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ।#AsianChampionsTrophy pic.twitter.com/eaCoPF2akw
— Raosaheb Patil Danve (मोदी का परिवार) (@raosahebdanve) August 12, 2023
भारत ने सेमीफाइनल में जापान को 5-0 से हराया, जबकि मलेशिया ने दक्षिण कोरिया को 6-2 से हराया था। राउंड-रॉबिन लीग में भारत ने मलेशिया को 5-0 से हराया था।