धर्म डेस्क। भगवान शिव का प्रिय महीना सावन चल रहा है। सावन में भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए कई सारे काम किए जाते हैं। सावन (Sawan 2023) में कांवड़ यात्रा, सावन सोमवार व्रत, रुद्राभिषेक से भोलेनाथ को प्रसन्न कर सकते हैं। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस बार पूरे 58 दिन सावन मास पड़ रहा है। इसका समापन 30 अगस्त को होगा। सावन का तीसरा सोमवार 24 जुलाई को है। सावन के तीसरे सोमवार के दिन रवि और शिव योग का निर्माण हो रहा है। सावन का तीसरा सोमवार मलमास का पहला सोमवार भी है। दूसरी तरफ रवि योग में पूजा करने से जीवन की बाधाएं दूर होती है, अमंगल भी मंगल में बदल जाता है। शिवयोग में भोलेनाथ की पूजा करने से सभी कार्यों में सफलता मिलती है। आइए जानते हैं सावन सोमवार को।
कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम् !#सावन के तीसरे #सोमवार की आप सभी को बधाई शुभकामनायें #भोलेनाथ की कृपा सब पर बनी रहे
pic.twitter.com/PGqPbKiam3
— Anuj Sharma (Modi Ka Parivar) (@anujsharmacg) July 24, 2023
कांवड़ यात्रा का समापन हो चुका है। सावन के दो सोमवार (Sawan Somwar 2023) के व्रत भी निकल गए हैं। अब तीसरा व्रत 24 जुलाई 2023 को आने वाला है। अधिकमास के कारण सावन दो महीने का है ऐसे में यह पूरा महीना ही बहुत ही खास है। सावन का तीसरा सोमवार (Sawan Somwar 2023) भी बहुत ही खास रहने वाला है। सावन के तीसरे सोमवार (Sawan Somwar 2023) के दिन अद्भुत संयोग बन रहे हैं। तो चलिए आपको इसके बारे में और पूजा विधि का बारे में बताते हैं।
सावन के तीसरे सोमवार पर बन रहे हैं शुभ योग
सावन का तीसरा सोमवार 24 जुलाई 2023 को है। यह सोमवार सावन में अधिकमास का पहला सोमवार होगा। इस दिन तीन शुभ योग भी बन रहे हैं। ऐसे में सोमवार के व्रत का खास महत्व होगा। सावन के तीसरे सोमवार के दिन रवि योग, शिव योग और सिद्धि योग बन रहे हैं। रवि योग की शुरुआत सुबह 5ः38 पर होगी जिसका समापन रात को 10ः12 पर होगा। शिव योग प्रातःकाल से लेकर दोपहर 2ः52 तक रहेगा। वहीं सिद्धि योग का निर्माण दोपहर 2ः52 से हो रहा है जो रात को 10ः12 तक होगा।
सावन सोमवार पूजा विधि :Sawan Somwar 2023 Puja Vidhi
- सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कर लें और साफ कपड़े पहनकर भगवान शिव की पूजा करें।
- शिव मंदिर में जाकर शिव जी की पूजा करें और शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा और दूध अर्पित करें।
- भगवान शिव का ध्यान करते हुए व्रत करने का संकल्प लें और इस दिन फलाहर करें. इस दिन मास-मदिरा और तामसिक भोजन का सेवन न करें।
- भगवान शिव की पूजा करने के साथ ही शिव चालीसा का पाठ करें और शिव जी की आरती करें।
- सावन सोमवार के दिन रुद्रभिषेक भी करना चाहिए. इस दिन रुजद्राभिषेक का शुभ मुहूर्त सुबह से लेकर दोपहर को 1ः42 तक है।
सावन सोमवार 2023 की लिस्ट: Sawan Somwar 2023 List
- सावन का तीसरा सोमवार: 24 जुलाई (अधिकमास)
- सावन का चौथा सोमवार: 31 जुलाई (अधिकमास)
- सावन का पांचवा सोमवार: 07 अगस्त (अधिकमास)
- सावन का छठा सोमवार: 14 अगस्त (अधिकमास)
- सावन का सातवां सोमवार: 21 अगस्त
- सावन का आठवां सोमवार: 28 अगस्त
करें इन चीजों का दान
- सावन सोमवार के दिन जरूरतमंद और गरीबों के बीच तेल और कंबल का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है और धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
- सावन सोमवार के दिन कच्चे दूध का दान करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है और शुभ फल प्राप्त होता है।
- सावन सोमवार के दिन चीनी, घी और चावल का दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है और शुभ फल मिलता है।
- सावन सोमवार के दिन नए झाड़ू को दान करना भी बेहद फलदायी माना जाता है। ऐसा करने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है। आय में वृद्धि होती है। जीवन में सुख-समृद्धि भी बढ़ती है।
हर हर महादेव
जय श्री महाकाल
बोल बम#SawanSomwar #KawadYatra #Mahakaleshwar #Sawan2023 #Mahakaleshwartemple #Ujjain pic.twitter.com/gzYAvdvFX5
— Golu Shukla (@GoluShuklaInd) July 17, 2023