नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने गुरुवार को संयुक्त रूप से गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (जीजीएसआईपीयू) के पूर्वी दिल्ली परिसर का उद्घाटन किया। इसी दौरान जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपना संबोधन दे रहे थे तभी ‘मोदी, मोदी’ के नारे लगने शुरू हो गए। मामले को लेकर सत्तारूढ़ आप ने भाजपा पर कार्यक्रम में हंगामा करने का आरोप लगाया है। उन्हें बाधित करने वालों पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर इस तरह के नारे लगाने से शिक्षा व्यवस्था में सुधार हो सकता है तो यह पिछले 70 वर्षों में हो गया होता।
सड़ जी की सच्चाई और औक़ात अब दिल्ली वाले भी जानने लगे है। ग़ज़ब बेइज़्ज़ती.. 🤣🤣🤣
pic.twitter.com/NAaJgOAoID— Dr. Jitendra Nagar (@NagarJitendra) June 8, 2023
अपने संबोधन के दौरान, केजरीवाल दिल्ली सरकार के स्कूली शिक्षा मॉडल के बारे में बोल रहे थे, तभी दर्शकों के एक वर्ग ने ‘मोदी, मोदी’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद केजरीवाल ने कहा कि हाथ जोड़कर, मैं आपसे 5 मिनट के लिए मेरी बात सुनने का अनुरोध करता हूं। मैं इस पार्टी और दूसरी पार्टी के लोगों से आग्रह करता हूं कि मुझे बोलने दें। उन्होंने कहा कि ”मुझे पता है कि आपको मेरे विचार पसंद नहीं आ सकते हैं। आप टिप्पणी कर सकते हैं लेकिन यह सही नहीं है। इस लोकतंत्र में सभी को बोलने का अधिकार है।
ये तो बहुत,गजब बेज्जती है यार
भगवान तुम्हे सहने की हिम्मत दे सर जी 😀 pic.twitter.com/Kl04Uoot8q— Jibu Sinha 🇮🇳(Modi ka parivar) (@sinha_jibu) June 8, 2023
आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के दौरान ‘हंगामा’ किया, लेकिन केजरीवाल ने अपने शानदार जवाब से उन्हें चुप करा दिया। जब उद्घाटन कार्यक्रम चल रहा था, तब परिसर के बाहर भी आप और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी हो रही थी। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय का पूर्वी दिल्ली परिसर आप के नेतृत्व वाली शहर की सरकार और लेफ्टिनेंट गवर्नर वी के सक्सेना के बीच ताजा मुद्दा बन गया है, दोनों पक्षों ने दावा किया है कि वे नवनिर्मित परिसर का उद्घाटन करेंगे। दोनों पार्टियों ने एक दूसरे पर नए परिसर के लिए अनुचित श्रेय लेने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
378 करोड़ में से 346 करोड़ केंद्र के और दिल्ली सरकार के मात्र 41 करोड़ लगे फिर भी सड़ जी इस केंपस के निर्माण का श्रेय लेने पहुँच ही गये। लेकिन LG साहब ने सारी हवा ही निकाल दी…🤣🤣🤣
pic.twitter.com/m5yNSxI9Rc— Dr. Jitendra Nagar (@NagarJitendra) June 8, 2023
https://twitter.com/rightwing_guy/status/1666752596386930689?s=20
जनता जान चुकी है केजरीवाल है झूठा
केवल मोदी का जादू है अनूठा ॥
pic.twitter.com/qnLnrZOlgh— 𝐒𝐮𝐝𝐡𝐢𝐫 भारतीय 🇮🇳 (@seriousfunnyguy) June 8, 2023
केन्द्र सरकार ने 340 करोड़ और दिल्ली सरकार ने 41 करोड़ का योगदान दिया है अतः केजरीवाल चाय समोसा खा पी कर निकल सकते है…गज़ब बेइज़ती है यार 😂😂 https://t.co/sGF6UDnULR pic.twitter.com/xp2en0oSmJ
— Stranger (@amarDgreat) June 8, 2023