बिलासपुर में 15 साल बाद कांग्रेस की ऐतिहासिक सभा
बिलासपुर। मंगलवार को लाल बहादुर शास्त्री मैदान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और प्रदेश की खस्ताहाल आर्थिक स्थिति के लिए भाजपा सरकार को ही जिम्मेदार ठहराया। इस दौरान टीएस सिंहदेव और रविन्द्र चौबे ने भी अपने संबोधन से कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया और बिलासपुर लोकसभा सीट पर जीत के लिए संकल्प लिया।
बिलासपुर का लाल बहादुर शास्त्री मैदान 15 साल बाद कांग्रेस की ऐतिहासिक सभा का गवाह बना। कोई पदाधिकारी नाराज ना हो इसके लिए मुख्यमंत्री के मंच के दाएं और बाएं दो और मंच बनाए गए और हर संभव पदाधिकारी को मुख्यमंत्री के साथ बिठाने की कोशिश की गई।मौका था बिलासपुर से लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव का नामांकन भरने का। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश के साथ ही आधा दर्जन कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रदेश के अलग अलग हिस्सों से बिलासपुर पहुंचे थे।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भूपेश ने कहा कि वर्तमान में राज्य की आर्थिक दशा काफी खराब है और ये सब पूर्व की भाजपा सरकार की वजह से हुआ है। भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपने कमीशन के लिए योजनाएं बनाती थी और इसके लिए उसने प्रदेश को कर्ज के बोझ तले दबा दिया है। भूपेश बघेल ने कहा कि अगर गलत काम के खिलाफ आवाज उठाने और सवाल पूछने पर कोई अपराधी हो जाता है तो फिर वो भी अपराधी हैं। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव के लिए वोट की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि उन्हें यकीन है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी हर बूथ पर कांग्रेस को जीत दिलाएंगे।
00भूपेश की मौजूदगी में कांग्रेस प्रत्याशी ने भरा नामांकन