डेढ़ साल के मासूम से दुष्कर्म,आरोपी को 20 साल की सजा
रायपुर। डेढ़ साल की दुधमुंही के साथ दुष्कर्म करने वाले हैवान को कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनायी है। ये सजा इस मायने में खास है कि महज 1 माह के भीतर ही कोर्ट ने इंसाफ किया है। इस पूरे मामले में पुलिस ने भी रफ्तार के साथ काम किया। घटना के 72 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिफ्तार किया, वहीं छठे दिन आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश कर दिया। कोर्ट ने भी इस मामले को बेहद ही ट्रायल और फिर फैसला सुनाया।
वारदात राजधानी के तेलीबांधा इलाके में 25 फरवरी की है। डेढ़ साल की मासूम घर में खेल रही थी, तभी पड़ोसी मुकेश विश्वकर्मा ने खिलाने ले जाने के बहाने से बच्ची को ले गया और फिर उसके साथ रेप किया। रेप के बाद बच्ची जब रोने लगी, तो उसी हालत में आरोपी ने बच्ची को घर पहुंचाया और फिर फरार हो गया।
पूरे मामले की सूचना तेलीबांधा थाने को दी गयी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को महज 3 दिन के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने आरोपी को 20 साल की सजा 50 हजार जुर्माना का अर्थदंड दिया गया। आरोपी के खिलाफ 376,442,201 और पॉक्सो 4,5 (घ) (ड) की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। ये सजा सप्तम अतिरिक्त न्यायाधीश राजीव कुमार ने सुनाई है।