इनामी नक्सली गिरफ्तार, दैनिक उपयोग का सामान जब्त

इनामी नक्सली गिरफ्तार, दैनिक उपयोग का सामान जब्त

धमतरी। पुलिस ने दो इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों नक्सलियों पर पुलिस ने इनाम घोषित किया था। इनमें से एक नक्सली पर पांच लाख और दूसरे पर एक लाख का इनाम था। दोनों पर कई बड़ी घटनाओं अंजाम देने का आरोप था। इनके पास से पुलिस ने बंदूक बरामद की है। धमतरी पुलिस अधीक्षक बालाजी राव ने प्रेसवार्ता में बताया कि रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक आनंद छाबड़ा के निर्देश पर लगातार जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। एसपी ने बताया कि डीआरजी की सर्चिंग पार्टी को खल्लारी और आमझर के जंगल में पानी के काले जर्किन मिले और पुलिस को माओवादियों के होने का अंदेशा हुआ और इसके बाद क्षेत्र की घेराबंदी की गई।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.