कांग्रेस ने हिन्दुओं का अपमान किया है, दुनिया के सामने नीचा दिखाने का पाप किया है, ऐसी कांग्रेस को माफ किया जा सकता है: पीएम मोदी

कांग्रेस ने हिन्दुओं का अपमान किया है, दुनिया के सामने नीचा दिखाने का पाप किया है, ऐसी कांग्रेस को माफ किया जा सकता है: पीएम मोदी

वर्धा। इसरो के कुछ देर पहले एक ऐतिहासिक सिद्धि हासिल करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इसके लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं। उन्होंने महाराष्ट्र के वर्धा में चुनावी सबा को संबोधित करते हुए कहा कि जब पहले इस प्रकार के प्रयोग होते थे तो उसकी दीर्घा गैलरी में कुछ चुने हुए लोग ही होते थे। लेकिन देश में विज्ञान की ओर रुचि बढ़े और वैज्ञानिकों के प्रति सम्मान बढ़े एवं आम नागरिक भी इसे देख पाए। इसके लिए आज सैकड़ों लोग वहां मौजूद थे। मोदी ने कहा कि अभी तो पोलिंग में 10 दिन बाकी हैं। लेकिन आज जो आप लोगों ने प्यार और आशीर्वाद दिया है, पता नहीं आज कांग्रेस और NCP के लोगों को नींद आएगी की नहीं। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि दो दिन पहले कांग्रेस के एक बड़े नेता ने कहा कि मोदी ने केवल शौचालय की चौकीदारी की है। अब आप बताइये बरसों से जो साफ़-सफाई के काम में जुटे हैं, जो स्वच्छता के चौकीदार हैं, ये भाषा उनका अपमान है या नहीं। मोदी ने कहा कि साथियों आप ये भी मत भूलिए कि ये वही कांग्रेस और एनसीपी का गठबंधन है जिसने आजाद मैदान में उन्मादी भीड़ को शहीदों के स्मारक को जूते से रौंदने की खुली छूट दी थी। उन्होंने कहा कि वोट-बैंक की राजनीति के लिए एनसीपी और कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती हैं। इस देश के करोड़ों लोगों पर हिंदू आंतकवाद का दाग लगाने का प्रयास कांग्रेस ने ही किया है।

उन्होंने कहा कि सुशील कुमार शिंदे जब भारत सरकार में मंत्री थे, तो उन्होंने इसी महाराष्ट्र की धरती से हिंदू आतंकवाद की चर्चा की थी। PM ने कहा कि कांग्रेस ने हिन्दुओं का जो अपमान किया है, कोटि कोटि जनता को दुनिया के सामने नीचा दिखाने का जो पाप किया है, ऐसी कांग्रेस को माफ किया जा सकता है। मोदी ने लोगों से पूठा कि आप मुझे बताइये जब आपने हिन्दू आतंकवाद शब्द सुना तो आपको गहरी चोट पहुंची थी की नहीं। हजारों साल के इतिहास में हिन्दू कभी आतंकवाद करे ऐसी एक भी घटना नहीं है। अंग्रेजी इतिहासकारों ने भी कभी हिन्दू हिंसक हो सकता है इस बात का जिक्र तक नहीं किया।

शरद पवार पर तंज कसते हुए मोदी ने कहा कि एक समय था जब शरद पवार जी सोचते थे कि वो भी प्रधानमंत्री बन सकते हैं। उन्होंने ऐलान भी किया था कि वो ये चुनाव लड़ेंगे। लेकिन अचानक एक दिन बोले कि मैं तो यहां राज्यसभा में ही खुश हूं, मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। वे भी जानते हैं कि हवा का रुख किस तरफ है। मोदी ने कहा कि एनसीपी में इस समय पारिवारिक युद्ध चल रहा है। पार्टी शरद पवार के हाथों से निकलती जा रही है और स्थिति ये है कि उनके भतीजे धीरे-धीरे पार्टी पर कब्जा करते जा रहे हैं। इसी वजह से एनसीपी को टिकट बंटवारे में भी दिक्कत आ रही है।

मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस और एससीपी का गठबंधन, कुंभकरण की तरह है। जब वो सत्ता में होते हैं तो 6-6 महीने के लिए सोते हैं। 6 महीने में कोई एक उठता है और जनता का पैसा खाकर फिर सोने चला जाता है। उन्होंने कहा कि मत भूलिए, जब महाराष्ट्र का किसान अजित पवार से बांधों में पानी के बारे में सवाल करने गया था, तो उन्हें क्या जवाब मिला था। ऐसा जवाब मिला था, जो मैं बोल भी नहीं सकता। मत भूलिए, जब मावल के किसान अपने अधिकार के लिए लड़ रहें थे, तो पवार परिवार ने उन पर गोली चलाने का आदेश दे दिया था। उनके कार्यकाल में कितने ही किसानों को खुदकुशी के लिए मजबूर होना पड़ा, लेकिन पवार साहब ने कोई परवाह नहीं की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और एनसीपी ने सिंचाई परियोजनाओं के नाम पर यहां के किसानों को लूटा है। दर्जनों सिंचाई परियोजनाएं दशकों तक लटकी रहीं। इन योजनाओं को पूरा करने का बीड़ा आपके इस प्रधानसेवक ने उठाया।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.