महिला को बनाया चेन स्नेचिंग का शिकार
रायपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गीतांजलि नगर में फिर एक महिला चेन स्नेचिंग की शिकार हो गई है। बाइक सवार अज्ञात दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। पीडि़त महिला की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे है। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि गीतांजलि नगर निवासी किरण भाटिया पेशे से गृहणी है। महिला रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी तभी काले रंग के बाइक में सवार दो युवक पीछे से आए और महिला के गले से चैन खिंचकर भाग निकले। चोरी गए चैन की वजन करीब 2 तोला है। पुलिस ने मामले में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।