मंत्री अनिला भेडि़या का दौरा कार्यक्रम
रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्टार प्रचार एवं महिला बाल विकास कल्याण मंत्री अनिला भेडि़या 30 मार्च शनिवार को सुबह 11.30 बजे हेलीकाप्टर द्वारा पुलिस लाईन रायपुर से बालोद के लिये रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे बालोद से अंतागढ़ (कांकेर लोकसभा) लिये रवाना होंगे। दोपहर 12.30 बजे अंतागढ़ में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगी। दोपहर 2 बजे पखांजूर में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगी। दोपहर 3 बजे पखांजूर से बालोद के लिये रवाना होंगे। दोपहर 3.30 बजे बालोद से रायपुर के लिये रवाना होंगे। शाम 4 बजे पुलिस लाईन रायपुर पहुंचेंगे।