परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त
जांजगीर-चांपा। जिले के एकमात्र जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा जिले के सभी विकासखण्ड के 16 परीक्षा केन्द्रों में 6 अपै्रल को प्रात: 11.15 बजे से आयोजित की जा रही है। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने परीक्षा के सफल संचालन और नकल की रोकथाम के लिए उड़नदस्ता दल का गठन किया है।
उन्होंनें विकासखण्ड नवागढ़ के परीक्षा केन्द्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 जांजगीर, शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 जांजगीर और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गट्टानी जांजगीर के लिए जांजगीर अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री के.एस. पैकरा, विकासखण्ड पामगढ़ के परीक्षा केन्द्र शासकीय महामाया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ के लिए पामगढ़ अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री सागर राज, विकासखण्ड सक्ती के परीक्षा केन्द्र आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सक्ती के लिए सक्ती अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री वाय के उर्वशा, विकासखण्ड डभरा के परीक्षा केन्द्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डभरा नया भवन और रामलाल चन्द्रा (आरएलसी) के लिए डभरा अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री ए.के. तिवारी, विकासखण्ड अकलतरा के परीक्षा केन्द्र शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अकलतरा और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अकलतरा और विकासखण्ड बलौदा के परीक्षा केन्द्र शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलौदा के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री सुमित कुमार गर्ग को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है।
इसी तरह विकासखण्ड बम्हनीडीह के परीक्षा केन्द्र लायंस इंग्लिश मीडियम स्कूल चांपा और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांपा के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री करूण कुमार डहरिया, विकासखण्ड जैजैपुर के परीक्षा केन्द्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैजैपुर एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैजैपुर और विकासखण्ड मालखरौदा के परीक्षा केन्द्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालखरौदा एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमनदुला मालखरौदा के लिए जिला शिक्षा सक्ती के जिला शिक्षा अधिकारी श्री एन. कूजूर को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है।
