आंख में मिर्च पावडर डालकर व्यापारी से लूटे 73 हजार
जांजगीर-चांपा। जिला के थाना डभरा क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक व्यापारी लूट का शिकार हो गया। अज्ञात चार युवकों ने व्यापारी के आंख में मिर्च पावडर डालकर रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। खरसिया के व्यापारी कमल अग्रवाल अपने बैग में 73 हजार रुपए लेकर कहीं जा रहा था। तभी बाइक में सवार चार युवक व्यापारी को रोके और आंख में मिर्च पावडर डालकर रुपयों से भरा बैग लूटकर भाग निकले। घटना की सूचना पर डभरा पुलिस आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है।
