फर्जी नियुक्ति पत्र देकर ठगी, महिला गिरफ्तार
रायपुर। सरकारी नौकरी के नाम पर दर्जनों बेरोजगारों से लाखों की ठगी करने वाली महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। रायपुर की यह महिला नौकरी दिलाने का झांसा देते हुए फर्जी नियुक्ति पत्र बांटती थी। 20 से ज्यादा बेरोजगारों को अपने जाल में फंसा चुकी थी।
पुलिस के मुताबिक थाने में पीडि़त प्रतीक फटिंग ने शिकायत लिखाई की वह गुढिय़ारी में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा है और उसकी पहचान दिसम्बर 2017 में गुढिय़ारी निवासी शालू येडे (42)और जमुना बारवे नाम की महिला से हुई। ये दोनों एकता नगर की रहने वाली थी। शालू और जमुना ने खुद को बड़े अधिकारियों से पहचान बताकर इंद्रावती भवन मंत्रालय में नौकरी लगाने की बात कही। महिला ने प्रतीक को कहा कि वो चाहे तो उसके दोस्तों को मंत्रालय में गार्ड, सुपरवाइजर, चपरासी के पद पर नौकरी लगा सकती है। महिला ने प्रतीक समेत उसके 21 दोस्तों को अपने झांसे में लेकर उनसे 50 लाख रूपए लिये। शालू और उसकी सहयोगी ने प्रतिक और उसके दोस्तों को विश्वास में लेने के लिए उसे नकली सील मोहर लगी फर्जी नियुक्ति पत्र दी। जब पीडि़त युवक युवतियों ने शालू से पैसे वापस मांग की तो उसने उन्हें घुमाना शुरू कर दिया, जिसके बाद सभी ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की।
पीडि़त युवक ने पुलिस को बताया कि शालू बेरोजगारों से पैसे लेकर उन्हें कलेक्टोरेट गार्डन में प्रशिक्षण देती थी। सभी लोगों को शालू ने गार्डन के रखवाली का काम सौंपा था। कई महीने गुजर जाने के बाद भी जब उन्हें नौकरी नहीं मिली तो वो लोग अपने आप को ठगा महसूस होने का अहसास हुआ। जिसकी शिकायत सभी ने थाने में की। आरोपी महिला में मुख्य आरापी शालू को गिरफतार कर लिया है।
