Russia-Ukraine War: यूक्रेन में बमबारी जारी, बाइडेन ने कहा रूस और नाटो के टकराव से हो सकता है तृतीय विश्व युद्ध

वाशिंगटन। यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध का आज 17वां दिन है और यूक्रेन में स्थिति नाजुक बनी हुई है क्योंकि वहां पर अभी भी बमबारी जारी है। रूस के यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद, दो सप्ताह से भी कम समय में करीब 20 लाख लोगों ने पूर्वी यूरोपीय देश छोड़ दिया है, जिनमें से आधे बच्चे हैं और हर नए दिन के साथ यह पलायन द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप का सबसे बड़ा शरणार्थी संकट बनता जा रहा है। रूसी सेना से घिरे यूक्रेनी शहरों में मानवीय स्थिति और अधिक विकट हो गई है, जिसमें मारियुपोल भी शामिल है, जहां सड़कों पर हर तरफ शव नजर आ रहे हैं और अभी तक वहां कोई मानवीय मदद नहीं पहुंच पाई है। यूक्रेन पर रूस के हमले को देखते हुए अमेरिका और यूरोपीय देशों ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं।

ऐसे में प्रतिबंधों से परेशान रूस की तेल कंपनियां भारत को तेल पर भारी छूट ऑफर कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति जो. बाइडन ने कहा कि रूस रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल की भारी कीमत चुकाएगा। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में रूस से अमेरिका नहीं लड़ेगा क्योंकि नाटो और मास्को के बीच सीधा टकराव से तृतीय विश्व युद्ध की शुरुआत हो जाएगी।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.