चरित्र संदेह पर पति ने की पत्नी की हत्या

चरित्र संदेह पर पति ने की पत्नी की हत्या

रायपुर। आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमसेना में बुधवार तड़के चरित्र संदेह पर एक युवक ने टंगिया से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची आरंग पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि ग्राम अमसेना में रहने वाला संतकुमार ढीढी अपनी पत्नी सुनीता ढीढी (35) के साथ चरित्र पर संदेह कर अक्सर विवाद करता था।

इसी के चलते बुधवार सुबह करीब 4 बजे उन दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ और आवेश में आकर संतकुमार ने घर मेंं रखे टंगिया से अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ वार किया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला के चीखने चिल्लाने पर आसपड़ोस के लोग आए और इसकी सूचना आरंग पुलिस को दी। मौके में पहुंची पुलिस ने आरोपी संतकुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.