महाराष्ट्र में ओमाइक्रोन वैरिएंट के मामलों में इजाफा, मुंबई में रैलियां/मोर्चा/जुलूस सहित तमाम चीजें प्रतिबंधित

मुंबई। महाराष्ट्र में ओमाइक्रोन वैरिएंट के सात नए मामले सामने आए हैं। एक तीन साल का बच्चा भी नए वेरिएंट से प्रभावित हुआ है। मुंबई में आज और कल के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है। आगे प्रसार को रोकने के लिए, मुंबई में रैलियों, मोर्चों या लोगों या वाहनों के जुलूसों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि मुंबई से तीन और पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम से चार मामले सामने आए हैं। राज्य में ओमाइक्रोन स्ट्रेन के कुल मामले 17 हैं। मुंबई में बढ़ते मरीजों की संख्या के मद्देनजर धारा 144 लागू कर दी गयी है। पुलिस गस्त पर रहेगी। दो से ज्यादा व्यक्ति एक जगह ज्यादा देर नहीं रुक सकते। वहीं प्रशासन ने रैली, जुलूस जैसे कार्यक्रमों पर भी पाबंदियां लगा दी है।

एएनआई के अनुसार महाराष्ट्र राज्य में Omicron मामलों के मद्देनजर 11 और 12 दिसंबर को मुंबई में धारा 144 CrPC लगाई गई। जिसमें किसी भी व्यक्ति या वाहन की रैलियां/मोर्चा/जुलूस आदि प्रतिबंधित हैं। राज्य में अब तक कुल 17 ओमाइक्रोन मामले हैं।

मुंबई के तीनों मरीज 48, 25 और 37 वर्ष की आयु के पुरुष हैं, जिनका अंतरराष्ट्रीय यात्रा इतिहास क्रमश, तंजानिया, यूके और दक्षिण अफ्रीका है। जबकि पिंपरी चिंचवाड़ के मरीज ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित नाइजीरियाई महिला के संपर्क में आए थे।
आज मिले सात मरीजों में से चार का टीकाकरण किया गया। एक मरीज को टीके की एक खुराक मिली है जबकि एक मरीज को टीका नहीं लगाया गया है। एक मरीज साढ़े तीन साल का है जो टीकाकरण के योग्य नहीं है। चार मरीज बिना लक्षण वाले पाए गए जबकि तीन मरीजों में हल्के लक्षण दिखे।

इस बीच, नवीनतम अपडेट के अनुसार भारत में अब तक ओमाइक्रोन कोरोना वायरस के 32 मामले हैं, जिसमें महाराष्ट्र में अब तक ओमाइक्रोन के 17 मामले सामने आए हैं, राजस्थान में नौ मामले, जबकि गुजरात, कर्नाटक और दिल्ली में क्रमशः तीन, दो और एक मामले सामने आए हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.