कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
रायपुर। मोहबाबाजार ओव्हरब्रीज में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। गुरूर बालोद निवासी मृतक खिलेश्वर देवांगन आज सुबह अपनी बाइक से रायपुर की तरफ आ रहा था तभी रायपुर के तरफ से टाटीबंध जा रही सेंट्रो कार क्रमांक सीजी 04 एचसी 2373 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे गंभीर रूप से घायल खिलेश्वर को आसपास के लोगों ने तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक चालक खिलेश्वर रॉग साइड में चल रहा था जिससे यह हादसा हुआ है। मामले में आमानाका पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है। वहीं पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
