2 जनताना सदस्य सहित 5 स्थाई वारंटी नक्सली गिरफ्तार

2 जनताना सदस्य सहित 5 स्थाई वारंटी नक्सली गिरफ्तार

दंतेवाड़ा। उप निरीक्षक विनोद कश्यप, गोपाल सतपथी, केरिपु 168 कंपनी कमाण्डर, राजेश्वर दुबे, आरिफ हुसैन के हमराह जिला बल एवं केरिपु बल की संयुक्त पार्टी थाना बासागुड़ा से एरिया डॅामिनेशन एवं नक्सली स्थाई वारंटी की पता तलाश में डल्ला, मल्लेपल्ली की ओर रवाना हुई थी। क्षेत्र से कुछ लोगो के विगत कई वर्षो से नक्सली संगठन के विभिन्न पदो मिलिशिया, भूमकाल मिलिशिय, जनताना सरकार आदि में सक्रिय होकर कार्यरत रहने एवं नक्सली घटनाओं में शामिल होने की सूचना थी।

मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर एरिया डॉमिनेशन के दौरान डल्ला-मल्लेपल्ली के जंगल पहाड़ से घेराबंदी कर कुछ संदिग्धों को पकड़ा गया, जो पुलिस पार्टी को देखकर छुपन एवं भागने की कोशिश कर रहे थे। बारिकी से पुछताछ में ओयाम सन्नू जाति मुरिया साकिन एर्राबोर डल्ला थाना बासागुड़ा वर्तमान में भूमकाल मिलिशिया कमाण्डर के पद पर सक्रिय रूप से कार्यरत है। जिसके विरूद्ध थाना के 4 अपराध में 4 स्थाई वारंट लंबित है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.