डेढ़ हजार जगहों पर होलिका दहन की तैयारी

डेढ़ हजार जगहों पर होलिका दहन की तैयारी

रायपुर। होली पर शहर में करीब डेढ़ हजार जगहों पर होलिका दहन किया जाएगा। स्वयंसेवी संगठनों एवं बस्ती-कालोनी के लोगों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। दूसरी ओर निगम प्रशासन ने सड़कों को खराब होने से रोकने प्रस्तावित जगहों पर मुरम गिरा दिया है, ताकि लोग वहां पर होलिका दहन कर सकें।

शहर में होली त्योहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बाजारों में रंग-गुलाल, पिचकारी की दुकानें सज चुकी हैं और वहां सुबह से शाम-रात तक खरीददारों की भीड़ बनी हुई है। कई जगहों पर त्योहार के पहले ही रंग-गुलाल शुरू हो गया है। लोगों का कहना है कि हर त्योहार की तरह इस त्योहार को भी वे सभी धूमधाम के साथ मनाएंगे।

दूसरी ओर निगम प्रशासन ने हर बार की तरह इस बार भी सड़कों पर मुरम गिराना शुरू कर दिया है। जहां-जहां होलिका दहन किया जाता रहा है, वहां-वहां मुरम गिरा दिए गए हैं। इसके अलावा लोगों की मांग पर और भी प्रस्तावित जगहों पर मुरम गिराने का काम जारी है। निगम अधिकारियों का कहना है कि होलिका दहन से सड़क खराब होती है और बाद में लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। यही वजह है कि सड़क खराब होने से रोकने मुरम गिराए जा रहे हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.