श्रमिकों ने ली शपथ

श्रमिकों ने ली शपथ

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गनिर्देशन में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज चांपा के प्रकाश इण्डस्ट्रीज लिमिटेड में कार्यरत श्रमिकों के मध्य मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रमिकों व प्रबंधन के अधिकारियों ने लोकतंत्र की मर्यादा को बनाए रखने, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा आदि अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली। कार्यक्रम में श्रमिक, उद्योग प्रबंधन के अधिकारी व इंजीनियर्स उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.