सावन मास 2021: आप बेलपत्र लाना भूल गए हैं तो शिवलिंग पर चढ़ाएं ये दालें, भगवान शिव की हैं प्रिय

धर्म डेस्क। सावन का महीना शुरू होने में कुछ ही समय बाकी है। हिंदू धर्म में सावन के महीने को काफी शुभ माना जाता है। इस दौरान भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। भगवान सावन के महीने में भगवान शिव पर बेलपत्र, धतूरा, जल और दूध चढ़ाया जाता है। आपको ज्ञात हो कि भगवान शिव पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र उसी दिन नहीं तोड़ा जाता इसे एक दिन पहले तोड़कर रखना होता है। लेकिन अगर आप एक दिन पहले बेलपत्र तोड़ना भूल गए हैं तो दुखी ना हो। हम आपको आज कुछ ऐसी दालों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें आप बेलपत्र की जगह चढ़ा सकते हैं, और इनसे भगवान शिव काफी प्रसन्न होते हैं।

अरहर दाल- शिव जी पर अरहर दाल या इसके पत्ते चढ़ाना काफी शुभ माना जाता है। रोजाना सुबह शिव जी पर अरहद दाल या इसके पत्ते चढ़ाने से जीवन के दुखों का नाश होता है।

मूंग दाल- भगवान शिव को मूंग दाल काफी पसंद है। ऐसे में आप रोजाना शिव पूजा में इसे चढ़ा सकते हैं। इससे जीवन की समस्याएं दूर होकर मनोकामनाएं पूरी होंगी। आप इस उपाय को रोजाना की जगह पर सावन के हर सोमवार में भी कर सकते हैं।

काले त‍िल- शिवलिंग पर बेलपत्र या फूल की जगह काले तिल चढा सकते है। माना जाता है कि इससे जीवन के समस्त कलह-क्लेश दूर हो जाते हैं। मानसिक व शारीरिक स्वस्थ बेहतर होता है।

गेहूं- भगवान शिव पर गेंहू चढ़ाने से संतान का सुख प्राप्त होता है। माना जाता है कि इससे भगवान शिव की जल्दी कृपा होने से संतान सुख की प्राप्ति होती है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.