फिर बारिश की संभावना
रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। राजधानी समेत प्रदेश के उत्तरी इलाके में हवा का रुख फिर बदल गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश के उत्तरी भाग में एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। साथ ही तेज हवा चलने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार द्रोणिका के इस सिस्टम के खत्म होते ही एक और सिस्टम 17 और 18 मार्च को बनेगा। लिहाजा एक बार फिर बारिश होगी। सिस्टम बनने से अंबिकापुर इलाके में ज्यादा बारिश होगी।
मौसम विभाग का कहना है कि मार्च के तीसरे सप्ताह में हमेशा गर्मी बढऩे लगती थी जो इस सप्ताह ठंडक के साथ बितने वाला है। दरअसल मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश के उत्तरी भाग में एक या दो स्थानों पर गरज चमक के साथ तेज हवा चलने की चेतावनी दी है। कहा गया है कि हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तरी छत्तीसगढ़ में बारिश हो सकती है यहां तेज हवा चलने की संभावना है।