भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक, अंसारी आएंगे
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश बैठक कल 15 मार्च को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में अपराह्न 3 बजे आहूत की गई है। इस हेतु अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल रशीद अंसारी व महामंत्री एसएम अकरम कल राजधानी पहुंच रहे हैं। बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सलीम राज सहित सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी मोर्चा के प्रदेश कार्यालय प्रभारी हमीद मंसूरी ने दी।