आंबेडकर अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के लिए अलग काउंटर
रायपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के लिए एक बड़ा और अलग काउंटर खोला गया है। इस काउंटर में बीमा कंपनी रिलेगयर, आंबेडकर अस्पताल के स्टाफ की नियुक्त की गई है। महिला, पुरुष के लिए अलग काउंटर है। जानकारी मुहैया करवाने के लिए एडवाइजर भी बैठाए गए हैं। पहले योजनाओं में ऐसी व्यवस्था नहीं थी। अब मरीजों को किसी भी जानकारी के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है।