नई दिल्ली। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख दिलीप घोष ने रविवार को कहा कि ऐसा लगता है कि लोगों ने टीएमसी से भाजपा में आए नेताओं को स्वीकार नहीं किया, क्योंकि इस तरह के कई उम्मीदवार चुनाव हार गए। घोष ने कहा, ‘‘हमें इस तरह के नतीजों की उम्मीद कभी नहीं थी। लोगों से हमें जो प्रतिक्रिया और रुझान मिल रहे थे, वह कुछ अलग बता रहे थे। लेकिन, हम इस नतीजे को स्वीकार करते हैं और अब एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।’’
প্রিয় পশ্চিমবঙ্গবাসী … pic.twitter.com/xssABbupgU
— Dilip Ghosh (Modi Ka Parivar) (@DilipGhoshBJP) May 2, 2021
उन्होंने कहा कि भाजपा ने सीटों के मामले में अपनी स्थिति में सुधार किया है, हालांकि पार्टी का लक्ष्य सरकार बनाना था। टीएमसी से आए नेताओं के चुनाव हारने के सवाल पर घोष ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि लोगों ने टीएमसी से भाजपा में आने वालों को स्वीकार नहीं किया।’’ घोष ने कहा कि भाजपा बहुत कम अंतर के साथ कई सीटें हार गई और पार्टी हार के कारणों का पता लगाने के लिए गहराई से मंथन करेगी।