एक लाख 9 हजार बच्चों को पिलाई जायेगी पोलियो की दवा
मुंगेली। राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान पूरे प्रदेश के साथ मुंगेली जिले में भी चलाया जायेगा। इसके अंतर्गत आज 10 मार्च 2019 प्रथम दिवस शून्य से पांच वर्ष के सभी बच्चों को पोलियो बूथ पर जिंदगी की दो बूंद पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। शहरी क्षेत्र में तंग बस्तियों, ईट भ_ा, घुमंतू समूह, मेला, बाजार, बस स्टैण्ड एवं पहुंचविहीन क्षेत्रों में विशेष ध्यान रखा जायेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सीपी आगरे एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री उत्कर्ष तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो के अंतर्गत प्रथम चरण 10 मार्च 2019 को जिले के समस्त शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। जिले में 109945 बच्चों को चिन्हित किया गया है। जिले में 799 टीकाकरण केंद्र बनाये गये है। जिसमें 1596 सदस्यों से सहयोग लिया जायेगा। उन्होने बताया कि पथरिया एवं मुंगेली में 2-2 एवं लोरमी में एक ट्रांजिस्ट टीम बनाया गया है।
