नेपकीन वेडिंग मशीन लोकार्पित

नेपकीन वेडिंग मशीन लोकार्पित

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी सेवा भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कर्मियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए नेपकीन वेडिंग मशीन की स्थापना की गई। नवस्थापित वेडिंग मशीन का लोकार्पण मुख्य अतिथि श्रीमती अनिता शुक्ला, विशिष्ट अतिथि श्रीमती रमा कुमारी मूर्ति एवं श्रीमती हिना केसर एवं कार्यक्रम की संयोजक एमडी श्रीमती तृप्ति सिन्हा की उपस्थित में सोल्लास हुआ। इस अवसर पर वर्ष 2019 में की थीम समान सोच, सुंदर निर्माण, नवीन परिवर्तन पर आधारित संगोष्ठि में अतिथियों के साथ ही रश्मी गुप्ता, शशिकला दुबे, कामिनी तिवारी, मनीषा चोखण्डे एवं संजीवलता अलंग ने सक्रिया भागीदारी दी।

अनिता शुक्ला ने नेपकिन वेंडिग मशीन और इन्सीनेरेटर मशीन के लोकार्पण को महिला कर्मियों की सुविधा में वृद्धि हेतु कारगर पहल सेंग हितकारी निरूपित किया। उन्होंने कहा कि हरेक क्षेत्र में बढ़ती महिलाओं की भागीदारी के साथ ही स्वास्थ के प्रति बढ़ती जागरूकता सराहनीय है। एमडी श्रीमती सिन्हा ने कहा कि महिला कर्मचारियों की सुविधा व एनवायरमेंट फ्रैन्डली तरीके को बढावा देने के लिए इन अत्याधुनिक मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पॉवर कंपनी में 2001 में लिंग अनुपात 1000 में 933 था जो की बढ़कर 2011 में 940 हो गया है। इसके अनुसार 0.7 प्रतिशत महिलाओं की संख्या में वृद्धि हुई है। यह वृ़िद्ध महिला सशक्तिकरण का पुख्ता प्रमाण है।

महिला शक्तिकरण पर केन्द्रित कार्याक्रम में श्रीमती रमा मूर्ति ने छत्तीसगढ़ के विकास में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। इसी क्रम में श्रीमती केसर ने कहा कि आफिस के साथ ही घर की जिम्मेदारियों का भी महिला कर्मचारियों द्वारा बखूबी निर्वहन किया जा रहा है। यह महिला कर्मियों की कार्यदक्षता को प्रमाणित करता है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.