कर्मचारियों व शिक्षकों को अब मिलेगा 9 फीसदी महंगाई भत्ता
रायपुर। सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकार कर्मचारियों व शिक्षकों का डीए बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ये ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब कर्मचारियों को 5 प्रतिशत के बजाय 9 प्रतिशत महंगाई भत्ता देगी। इसके लिए जल्द ही आदेश भी जारी कर दिया जायेगा। एक मार्च ये कर्मचारियों के लिए लागू किया जायेगा और अप्रैल के महीने से कर्मचारियों को वेतन के साथ जोड़कर दिया जायेगा। सरकार ने पुलिस जवानों और कर्मचारियों को अब तक की सबसे बड़ी सौगात दी है. उन्होने पुलिस जवानों को हफ्ते में एक छुट्टी देने की घोषणा की है।
वहीं पेंशनर्स की भी डीए की राशि 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 9 प्रतिशत कर दिया गया है। राज्य सरकार जल्द ही इसके लिए आदेश जारी करेगी। मुख्यमंत्री ने रायपुर में एक कार्यक्रम के दौरान इस बात का ऐलान किया । मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों के लिए यह बहुत बड़ी सौगात है। पूर्व की रमन सरकार ने इसे क्यों नहीं लागू किया, ये समझ से परे हैं, लेकिन हम इसे लागू कर रहे हैं।