आठ लाख का इनामी नक्सली कमांडर अर्जुन ने किया सरेंडर
सुकमा। सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। कोंटा एरिया का पूर्व चीफ और आठ लाख रुपए के इनामी नक्सली कमांडर अर्जुन ने सरेंडर कर दिया है। अर्जुन कई बड़ी वारदातों का मास्टर माइंड रहा है। शुक्रवार सुबह ग्यारह बजे नक्सली कमांडर ने डीआईजी सीआरपीएफ संजय यादव,एसपी जितेंद्र शुक्ला और एएसपी शलभ सिन्हा के सामने आत्मसमर्पण किया है। नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर अर्जुन को सजा देने की धमकी दी थी। अर्जुन का सरेंडर छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए बड़ी सफलता के रूप में देखी जा रही है। अर्जुन से पूछताछ में पुलिस को माओवादियों की नई रणनीतियों और प्लानिंग के बारे में कई अहम जानकारी मिल सकती है।