भाजपाध्यक्ष शाह का जोरदार स्वागत
रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के गुरुवार को यहां पहुंचे। माना विमानतल पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। श्री शाह ने इंडोर स्टेडियम में कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की।
श्री शाह के स्वागत के लिए भाजयुमो के अलावा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं भी दोपहिया वाहन से विमानतल पहुंची थी। शाह करीब 4 बजे माना पहुंचे। माना विमानतल पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। इसके बाद वे बाहर निकले और कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद वे इंडोर स्टेडियम के लिए रवाना हो गए। उनके वाहन के आगे दोपहिया वाहनों का काफिला भी था। महिला मोर्चा और भाजयुमो कार्यकर्ता लगातार जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।