फोन पर पूछ रहे हैं पुनिया,लोस के लिए कौन होगा बेस्ट
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया कांग्रेस कार्यकर्ताओं को फोन कर उनके लोकसभा उम्मीदवार का नाम पूछ रहे हैं। कार्यकर्ताओं को पुनिया के रिकॉर्डेड काल प्राप्त हो रहे है। कार्यकर्ताओं से उनके अपने लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवारो के नाम पूछते हुए उनसे से राय मांग रहे हैं।
गुरुवार को प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ता उस समय चौंक गए जब एक-एक करके उनके पास प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया का फोन आया। इस रिकॉर्डेड मैसेज में पुनिया उन कार्यकर्ता से उनके लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार का नाम पूछ रहे थे, उम्मीदवारी के बारे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राय मांग रह थे।
गौरतलब है कि इससे पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी का फोन आया था जिसमें वह कार्यकर्ताओं से उनकी पसंद के सीएम का नाम पूछ रहे थे। इस फोन कॉल में राहुल गांधी फोन पर पार्टी कार्यकर्ताओं बधाई देते सुने जा सकते थे। साथ ही उनसे पूछ रहे थे कि उनकी नजर में प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री किसे होना चाहिए, वह अपनी पसंद का नाम बताएं।