अवैध शराब ब्रिकी करने वाले 10 गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी पुलिस ने शहर में अभियान चलाकर अवैध शराब बिक्री करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 188 पाव शराब जब्त किया है। वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने चाकू व पिस्टल लेकर आतंक फैलाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
अभियान के तहत पुरानी बस्ती पुलिस ने भाठागांव बाजार के पास अवैध शराब रखे आरोपी पवनु जोशी ,मोतीराम सोनकर व दो अन्य को गिरफ्तार किया गया है।
इसी तरह राजधानी के सिविल लाईन पुलिस ने अभियान चलाकर बांठिया नर्सिंग होम के पास 1 नग देशी पिस्टल व 1 नग कारतूस के साथ आरोपी तरूण परगनिहा निवासी सुपेला भिलाई को गिरफ्तार किया है। वहीं सिविल लाइन पुलिस ने मेकाहारा गेट के पास चाकू लेकर आतंक फैलाते हुए आरोपी अविनाश को गिरप्तार किया है।