पल्स पोलियो अभियान 10 से 12 तक

पल्स पोलियो अभियान 10 से 12 तक

गरियाबंद। विश्व पोलियो उन्मुलन कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियों दिवस का आयोजन 10 मार्च को किया जाएगा। जिसके अंतर्गत जिलें में शून्य से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियों की 2 बूंद की खुराक पिलाकर पोलियों वायरस से प्रतिरक्षण किया जाएगा। अभियान के पहले दिन 10 मार्च को बूथ स्तर पर 0 से 05 वर्ष के बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाई जाएगी। दूसरे दिन 11 मार्च एवं तीसरे दिन 12 मार्च को कार्यकर्ता घर-घर जाकर छुटे हुए बच्चों को पोलियों दवा पिलाएंगें।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बंजारे से मिली जानकारी के अनुसार जिले में शून्य से 5 वर्ष के आयु के अनुमानित लक्ष्य 89 हजार 465 बच्चों को पोलियों की दवा पिलाई जाएगी। बच्चों को पोलियों की खुराक 827 बूथ में 1816 स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिनों द्वारा पिलाई जायेगी। पल्स पोलियों की दवा पिलाने हेतु 96 पर्यवेक्षक, 1724 सदस्यों की टीम, 28 मोबाईल टीम एवं सभी मेला बाजार ईट भ_ा हेतु 37 सदस्यों की टीम लगाई गई है, जिसमें पर्यवेक्षक सभी बूथों की निगरानी करेंगें। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला टीकाकरण अधिकारी संपूर्ण जिला में निरीक्षण भ्रमण करेंगें। प्रत्येक विकासखण्ड के निरीक्षण के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए हंै। विकासखण्ड गरियाबंद के लिए शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.एल. हुमने, छुरा ब्लॉक के लिए डॉ. जी.एस. धु्रव, ब्लॉक मैनपुर के लिए डॉ. एम.एस. ठाकुर, देवभोग ब्लॉक के लिए डॉ. अजय सिंह ठाकुर फिंगेश्वर ब्लॉक के लिए जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. भूमिका वर्मा को कार्यक्रम के संचालन का दायित्व सौंपा गया है।

पल्स पोलियों तिथि की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए दीवार लेखन, कोटवारों द्वारा मुनादी, बैनर, पोस्टर के माध्यम से भी जानकारी दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग और जिला पंचायत द्वारा विभागीय समन्वय कर अभियान को सफल बनाया जायेगा।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.